प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया| राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिन्द ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विचार मंथन किया|
![]() |
चंदौली पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिन्द, पार्टी के कार्यकर्ता के साथ किया सम्मेलन |
चन्दौली | सदर अंतर्गत एक निजी लान में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने रविवार को विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिन ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विचार मंथन किया।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर पार्टी के कार्यकर्ता ने सुबह से ही पहुंचने लगे थे। ज्यों ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला चन्दौली बाजार पहुंचा कार्यकताओं ने नारा लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। वही सद्दाम हुसैन को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बनाया गया। जबकि अध्यक्षता मोहन मानवजी एव संचालक मुन्ना बागी ने किया। वही लोक गायक समरजीत बिन्द ने मिशन गीत कार्यकर्ताओं में जोश भरने सम्मेलन में पुष्प कार्यकर्ताओं में जोश भरे।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिन्द ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सरकार बनाकर सत्ता के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन करने का काम करेंगे अभी से कमर कस लें। जिससे कि हम आम लोगों के बीच में मानवता का संदेश दे सके और सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन करने का काम कर सके। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता समानता मानवता एवं न्याय बंधुत्व कायम हो सके।जो मानव हित के लिए जरूरी है भारत में आरक्षण भीख नहीं है। यह हमारा अधिकार है।
प्रदेश अध्यक्ष भोला बिंद ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। आगामी लोकसभा 2024 को देखते हुए सभी कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाए समय रहते ही प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से आमजन को अवगत कराएं।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भोला बिन्द, सद्दाम हुसैन,रमेश पासवान मोतीलाल, प्रेम बहादुर, महेंद्र दशरथ हीरा मती देवी, शशि प्रभा, गणेश प्रधान, चंद्रिका बिन्द लोग उपस्थित रहे।