सेंट जोसफ स्कूल में बृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया। बच्चों द्वारा प्ले कार्ड के माध्यम से हमारे जीवन में वृक्ष का क्या महत्व है, इसे दर्शाया गया। साथ ही वातावरण को शुद्ध रखने में पेड़ पौधों का क्या महत्व है बखूबी दर्शाया गया।
![]() |
फोटो -वृक्षारोपण करते एसयचओ धीना |
By Diwakar Rai /धीना, चंदौली | कस्बा स्थित सेंट जोसफ स्कूल में बृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया। बच्चों द्वारा प्ले कार्ड के माध्यम से हमारे जीवन में वृक्ष का क्या महत्व है इसे दर्शाया गया। साथ ही वातावरण को शुद्ध रखने में पेड़ पौधों का क्या महत्व है बखूबी दर्शाया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार झा एवं धीना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।कमालपुर प्रधान सुदामा जायसवाल ने पौधा लगाया और बच्चों को इसके महत्व के बारे में समझाया।
पेड़ पौधे पर्यावरण की संरक्षिता बनाए रखता है। पेड़ पौधे जीवन के लिए ऑक्सीजन पैदा करते हैं तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड शोषित करते हैं। जिससे वातावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सकता है।
विद्यालय के बच्चों ने पौध संरक्षण के लिए शपथ लिया तथा वृक्षों के बारे में अपने तक ही नहीं बल्कि परिवार, गांव सहित अन्य लोगों के बीच में वृक्ष का महत्व हमारे जीवन में कितना ज़रूरी है इस सन्देश को शेयर करेंगे। इस दौरान प्राचार्य नेल्सन सर, सुरेन्द्र कुमार पांडेय, चन्द्र प्रकाश, अमित दीक्षित, शशि कांत मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।