श्रावण मास के मलमास की समाप्ति के सातवें सोमवार क्षेत्र के सभी शिवालयों में जलाभिषेक कर नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस मौके दंगल का भी आयोजन हुआ |
👉नागपंचमी पर्व सिर्फ त्यौहार ही नहीं , युवाओं में फिजिकल फिटनेस और फाइटिंग स्तिनिंग शो का माध्यम भी
👉 वर्षों से ये अखाड़े गावों में गंगा-जमुनी तहजीब की इस अनोखी परम्परा को जिन्दा रखे हुए हैं : अजय सिंह
By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली | श्रावण मास के मलमास की समाप्ति के सातवे सोमवार और शुक्ल पक्ष केपहले सोमवार को धीना क्षेत्र के सभी शिवालयों में जलाभिषेक कर नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |
धीना क्षेत्र के समस्त शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव के साथ नागराज की पूजा अर्चना कर मत्था टेका |इसके पूर्व नागदेवता की महिलाओं ने घर में पूजा अर्चना की |
वहीं धीना थानाअंतर्गत स्थित पुलिस चौकी कमालपुर स्थानीय बाजार में स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में व्यापर मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधानद्वारा ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह की देखरेख में परम्परागत दंगल का आयोजन कराया गया, जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |
इस दौरानअपने अध्यक्षीय सम्बोधन में ब्लाक प्रमुख अजय सिँह ने कहा कि यह नागपंचमी पर्व सिर्फ त्यौहार नहीं है यह युवाओं में फिजिकल, फिटनेसऔर फाइटिंग स्तिनिंग शो को करने का माध्यम भी है|
इस पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़ों में आयोजित होने वाला दंगलइसका उदाहरण है |वर्षों से ये अखाड़े गावों में गंगा जमुनी तहजीब की इस अनोखी परम्परा को जिन्दा रखे हुवे हैं|
इस अवसर पर राजेश सिंह प्रधान, हरबंश उपाध्याय, गुड्डू सिंह प्रधान, अजीत सिंह प्रधान, परमानंद सिंह ,राजेश तिवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा,वकीलु रहमान, भानु गोंड सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित रही | इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह संचालन गौरी राम ने किया| ब्यवस्थापक ब्यापार मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल नेसभी अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया |