तहसील सकलडीहा के चहनिया और धानापुर का कई इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ के दौरान बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद के लिये तहसील प्रशासन अलर्ट है|
🔷एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में बलुआ घाट पर बच्चों को प्रशिक्षण
🔷एनडीआरएफ की टीम मार्क डील के माध्यम से करेंगे जागरूक
🔷बलुआ घाट पर बच्चो को जागरूक करते उपजिलाधिकारी
सकलडीहा | तहसील सकलडीहा के चहनिया और धानापुर का कई इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ के दौरान बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद के लिये तहसील प्रशासन अलर्ट है। गुरूवार को सुबह 8 बजे से बलुआ घाट पर एनसीसी व स्काउट गाइड के छात्रों को एनडीआरएफ की टीम प्रशिक्षण देगा। जिससे जरूरत पड़ने पर बाढ़ के दौरान सहयोग लिया जा सके।
इसके अलावा ग्रामीणों को भी जागरूक किया जायेगा।तहसील क्षेत्र में सकलडीहा, धानापुर और चहनिया तीन ब्लॉक है। सबसे ज्यादा चहनिया और धानापुर का क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है। बाढ़ को देखते हुए तहसील स्तरीय कंट्रोल नंबर 05412246474 और आपदा विशेषज्ञ का मोबाइल नंबर 9907387738 जारी किया गया है। इसके अलावा बाढ़ के दौरान बाढ़ प्रभावितों को मदद के लिये एनडीआरएफ, पीएससी सहित पुलिस व राजस्व कर्मी व अधिकारियों की ड्यूटी लगाया गया है।
प्राथमिक विद्यालय भुपौली, नादी,टांडाकला, नरौली, अमादपुर, डबरिया, और बीरासराय में बाढ़ चौकी बनाया गया है। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेकनामपुर, प्राथमिक विद्यालय मारूफपुर को मॉडल बाढ़ राहत चौकी बनाया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एनडीआरएफ की मदद से एनसीसी व स्काउट गाइड के बच्चों को प्रशिक्षण देकर मदद पहुंचाया जायेगा। इसकेा लेकर बलुआ घाट पर सुबह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस बाबत एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने बताया कि गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर तहसील स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्काउट और एनसीसी के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे बाढ के दौरान बाढ़ पीडि़तों की मदद की जा सके।
एडीएम अभय कुमार पांडेय,सीडीयो एन के पाण्डेय,एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह,क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय,डीपीआरओ ब्रम्हचारी दुबे,तहसीलदार विकासधर दूबे, नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी,पूर्ति निरीक्षक के के मिश्रा,डिप्टी सीएमओ डॉ0 आरबी शरण,बीडीयो प्रमोद गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित थे
🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें