Independence Day : प्रातः 7:00 बजे विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी कार्यक्रम से शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Independence Day : प्रातः 7:00 बजे विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी कार्यक्रम से शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

 स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2023 को जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा | पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस की धूम रहेगी | प्रातः 7:00 बजे विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी कार्यक्रम से शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह | 


Independence Day : प्रातः 7:00 बजे विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी कार्यक्रम से शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह


By -Diwakar Rai /Purvanchal News Print 

चंदौली | जनपद में कल स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2023 को विभिन्न कार्यक्रम समारोह आयोजित किया जायेगा | पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस की धूम रहेगी | 

🔷प्रातः 7:00 विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी का कार्यक्रम सुनिश्चित कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विद्यालय के प्राचार्य सुनिश्चित करेंगे। 

🔷प्रातः 7:30 बजे क्रास कंट्री दौड़ 6 किमी सकलडीहा मार्ग पर जिलाधिकारी आवास गेट से प्रारंभ होकर बर्थरा नहर से पुनः वापस जिलाधिकारी आवास गेट तक कार्यक्रम हेतु जिला कीड़ा अधिकारी, यातायात पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण अधिकारी सहयोग हेतु एवं जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली को निर्देशित किया गया है।  

🔷8:30 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा, इसके अलावा सभी तहसीलों में भी कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

 🔷9:00 बजे नगर पंचायत चंदौली परिसर स्थित शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण किया जाएगा | इसी प्रकार नगर पंचायत सैयदराजा स्थित शहीद स्मारक पर सम्मान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम हेतु अधिशासी अधिकारी सैयदराजा को निर्देशित किया गया। 

🔷रेलवे स्टेशन सकलडीहा बरठी के शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं सम्मान कार्यक्रम हेतु उप जिलाधिकारी सकलडीहा को निर्देशित किया गया है। 




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली का जनपद वासियों के लिए बधाई संदेश एवं अपील 


🔷9:15 बजे मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण मा0 जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा। 

🔷9:30 बजे धानापुर शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण एवं सलामी एवं अन्य कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी सकलडीहा एवं थाना प्रभारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

🔷प्रातः 9:30 बजे रोगियों को फल वितरण जिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वितरण किया जाएगा। प्रातः 10:15 बजे सरकारी गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान इसके अलावा समस्त शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण उपरांत विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

🔷प्रातः 10:30 बजे ग्राम पंचायत बरठी कमरौर सदर चंदौली में अमृत सरोवर पर अमृत उपवन में वृक्षारोपण जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। 

🔷शाम 7:00 बजे नगर पालिका परिषद मुगलसराय में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद मुगलसराय को निर्देशित किया गया है।


🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें