दारा सिंह चौहान को मऊ जिले के घोसी विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया जायेगा ,वे सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। दारा सिंह को बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उप चुनाव के लिए नामित किया गया।
लखनऊ | दारा सिंह चौहान को मऊ जिले के घोसी विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया जायेगा ,वे सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। दारा सिंह को बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उप चुनाव के लिए नामित किया गया।
पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल होने के बाद घोसी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। 5 सितंबर को उप चुनाव कराने का कार्यक्रम निर्वाचन आयोग ने जारी किया है। बृहस्पतिवार को दारा सिंह चौहान ने महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात की। धर्मपाल और चौधरी ने उन्हें उपचुनाव की तैयारी करने के लिए कहा।
शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुई कोर कमेटी की बैठक में दारा सिंह को घोसी सीट पर प्रत्याशी बनाने का फैसला किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने दारा सिंह को प्रत्याशी बनाने का पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा।
स्वाधीनता दिवस पर पौधरोपण, मेरी माटी मेरा देश अभियान और अन्य मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई। विधानसभा के दोनों सत्रों में हुई बहसों पर भी चर्चा हुई। विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।