उत्तर प्रदेश की घोसी उपचुनाव सीट पर बीजेपी-सपा प्रत्याशी के बीच टक्कर अभी जारी है | 11वें राउंड के मतों की गणना का रिजल्ट जारी हो चुका है | सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 18215 मतों से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर बढ़त बना ली है |
लखनऊ /मऊ | उत्तर प्रदेश की घोसी उपचुनाव सीट पर बीजेपी-सपा प्रत्याशी के बीच टक्कर अभी जारी है |11वें राउंड के मतों की गणना का रिजल्ट जारी हो चुका है | सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 18215 मतों से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर बढ़त बना ली है |
निर्वाचन आयोग के मुताबिक 11 वें राउंड की गिनती के बाद सुधाकर सिंह को 43,832 वोट वहीं दारा सिंह चौहान को 28100 वोट मिले हैं|
बता दें कि 239 मतदान केंद्र के 455 बूथों पर मंगलवार को वोटिंग हुआ था| इस सीट पर भाजपा के दारा सिंह चौहान का सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला बढ़ गया है | इसमें दारा सिंह ही नहीं बीजेपी के घटक दल की भी कड़ी परीक्षा है, क्योंकि वह सपा की विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में आए और चुनाव लड़े हैं| सुधाकर सिंह 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर तीसरे और 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर थे|