40 वर्ष की उम्र में करोड़पत‍ि बन गया शख्‍स,खड़ी कर दी अपनी कंपनी, बोला -धनी व्यक्ति होना है तो सिर्फ एक बात मान लो

40 वर्ष की उम्र में करोड़पत‍ि बन गया शख्‍स,खड़ी कर दी अपनी कंपनी, बोला -धनी व्यक्ति होना है तो सिर्फ एक बात मान लो

Self Made Millionaire: खुद के बल पर करोड़पत‍ि बने 40 साल के क्रिस कैवालिनी (Chris Cavallini) लोगों को इन्‍वेस्‍टमेंट और फ‍िट रहने के टिप्स देते है | कहते हैं कि अगर पुरुष इस एक बात को मान लें तो उन्‍हें अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है | कैवालिनी ने खुद पर इसे आजमाया है और इसे कारगर नुस्‍खा बताते हैं 

40 वर्ष की उम्र में करोड़पत‍ि बन गया शख्‍स,खड़ी कर दी अपनी कंपनी, बोला -धनी व्यक्ति होना है तो सिर्फ एक बात मान लो
क्रिस कैवालिनी फ्लोरिडा की मशहूर कंपनी न्यूट्रिशन सॉल्यूशंस के सीईओ (Photo_instagram)

हर कोई अमीर होना चाहता.है ,ज्‍यादातर लोग तो इसके लिए पूरी जिंदगी खपा देते हैं। जीतोड़ मेहनत करते हैं और फ‍िर भी कामयाबी हाथ नहीं लगती है | लेकिन क्रिस कैवालिनी महज 40 साल की उम्र में अपने दम पर करोड़पत‍ि (Self Made Millionaire) बनें हैं | उन्होंने अपनी एक कंपनी खड़ी कर दी है। सैकड़ों लोगों को नौकरी दिया | 

वे एक फिटनेस एंटरप्रेन्योर हैं, लेकिन कुछ वर्षों में उन्‍होंने जो किया, वह हर किसी के लिए सपना है | क्रिस पुरुषों से कहते हैं कि अगर अमीर बनना है तो बस ये एक बात मान लो | यकीन मानो सफलता जरूर मिलेगी ,यह अमीर बनने के बेहद आसान टिप्‍स हैं, जिन्‍हें हर कोई फॉलो कर सकता है | अधिक पैसे कमाने और एकाग्रता में यह टिप्‍स काफी मदद करेगा | अमीर लोगों की लाइफस्‍टाइल में यह भी शामिल है | कैवालिनी ने कहा, उन्‍होंने खुद पर इसे आजमाया हुआ है| 

क्रिस कैवालिनी फ्लोरिडा की मशहूर कंपनी न्यूट्रिशन सॉल्यूशंस के सीईओ हैं | वह लोगों को जल्‍द पैसे कमाने और फ‍िटनेस के टिप्‍स देते रहते हैं | कुछ साल पहले कैवालिनी तब चर्चा में आए थे जब उन्‍होंने अध‍िक वजन वाले पुरुषों को स्वस्थ रहने टिप्‍स देते थे 

 बताते थे लोग कैसी लाइफस्‍टाइल अपनाकर वे स्वस्थ रह सकते हैं | हाल ही में उन्‍होंने अपनी कंपनी के कर्मचार‍ियों को जिम जाने और वर्कआउट करने के लिए पैसे देने का ऐलान किया था, ताकि वे फ‍िट रहें .तब उस समय कैवाल‍िनी ने कहा था कि कर्मचार‍ियों को हम अलग से पैसे दे रहे हैं, जो उनके मूल वेतन के अतिरिक्त रहा है | वे कहते हैं कि जब तक इम्‍प्‍लाइज काम करता रहेगा , उन्‍हें यह मिलता रहेगा। अब उन्‍होंने लोगों के अमीर बनने के लिए कुछ फार्मूले को सुझाया है। 


इन गन्दी चीजों से रहें दूर 


क्रिस कैवालिनी ने कहा कि पुरुषों को बस एक चीज से दूर रहनी चाहिए। इंटरनेट या टीवी पर अश्लीलता से जुड़ी चीजों से दूर रहें , चाहे गंदी फिल्में या कोई गंदे कंटेंट, बिल्‍कुल भी पुरुषों को नहीं देखने चाहिए। ऐसी चीजें आपकी पर्सनल ग्रोथ की राह में सबसे बड़ी बाधा हैं। . ये पुरुषों को गलत गतिविध‍ियों की ओर ले जाती हैं। 

 अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो इन चीजों से तौबा-तौबा करना पड़ेगा | अनुशासन में रहें और अपनी फ‍िटनेस व पर्सनल ग्रोथ पर अवश्य ही ध्‍यान दें। क्रिस ने कहा, मैं इन चीजों की आलोचना नहीं, सिर्फ समझाने का प्रयास रहा हूं कि इससे दूर रहना आपके हित में क्यों है। 

यकीन मान‍िए अगर सिर्फ 2 हफ्ते के लिए ऐसा आप नहीं करते हैं तो आपका फ‍िटनेस और मेंटल लेवल अलग ही स्‍तर पर पहुंच जायेगा। आपको यह अंतर महसूस हो रहा होगा, आप किसी और चीज के बारे में सोच रहे होंगे | 


40 लाख रुपये लेते हैं ग्राहकों से फीस


फ‍िटनेस ट्रेनर क्रिस ने कहते हैं - गंदी फ‍िल्‍में देखने से इंसान की प्रेरणा शक्‍त‍ि कम हो जाती है | उनकी फाइनेंश‍ियल ग्रोथ में रुकावट आती है, इससे शारीरिक और मानस‍िक सेहत परकाफी विपरीत असर पड़ता है, और साथ ही पर‍िवार के साथ रिश्ते भी प्रभाव‍ित होजाते हैं। 


हो सकता है कि यह बात कुछ लोगों को अच्‍छी न लगे लेकिन आपको इसे समझना पड़ेगा | कोई भी मादक पदार्थ का सेवन बिल्‍कुल न करें. यह अपने आप को धोखा देने के जैसा होता है. क्रिस अपनी कोचिंग सेवाओं के लिए अपने ग्राहकों से प्रति वर्ष 40 लाख रुपये फीस लेते हैं| इनके इंस्टाग्राम पर एक लाख 46 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं |


🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.