रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - गरीबों का कल्‍याण मोदी सरकार का नारा नहीं बल्कि मंत्र और मिशन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - गरीबों का कल्‍याण मोदी सरकार का नारा नहीं बल्कि मंत्र और मिशन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। 

Photo-Social Media 

👉भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ,कांग्रेस किये गए वादों पर जनता को ऐसे भरोसा नहीं करना चाहिए

👉डी.एम.के.नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों की किया आलोचना, पहले खुद चीजों के बारे में सही जानकारी हासिल करें 

 जैसलमेर /Purvanchal News Print | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। श्री सिंह राजस्‍थान में जैसलमेर जिले के रामदेवरा मे भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों का कल्याण कुछ पार्टियों का ही नारा होता था। लेकिन मोदी सरकार के लिए यह केवल एक नारा नहीं बल्कि मंत्र और मिशन है।


रक्षामंत्री ने एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश में हुए बदलावों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है और आज पूरी दुनिया इसकी ओर बडे विश्वास और भरोसे से देख रही है।


 उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश में करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गये। सरकार ने व्यवस्था में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रभावी कदम उठाया। हर गांव तक सड़क पहुंचाने और नये राजमार्गों बनाने के मामले में देश ने रिकॉर्ड बनाया है। श्री सिंह ने कहा, कि ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्यम से ब्रॉडबैंड सुविधाएं ढाई लाख पंचायतों तक पहुंच चुकी हैं।

 
रक्षा मंत्री ने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दो पर राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में 10 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं जबकि किसी भी राज्य के विकास के लिए कानून व्यवस्था पहली शर्त है। श्री सिंह ने कांग्रेस द्वारा दिये गये विभिन्‍न आश्वासनों पर कहा कि जनता को ऐसे वादों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

 
विपक्ष के आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया यह गठबंधन असलीयत में कुछ नहीं है। उन्‍होंने डी.एम.के. नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी करने वालों को पहले खुद चीजों के बारे में सही जानकारी हासिल करनी चाहिए।


कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

 credit :air news hindi 

🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |