ब्राह्मण अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अलावा धार्मिक, कर्म कांड की भी शिक्षा दें :नन्द कुमार पाण्डेय

ब्राह्मण अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अलावा धार्मिक, कर्म कांड की भी शिक्षा दें :नन्द कुमार पाण्डेय

ब्राह्मण हितकारिणी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में समाज को संगठित एवं संस्कारों के प्रति ब्राह्मण समाज को जागृत करने पर बल दिया गया | 

फोटो -उदय निधि मारन,ए राजा का पुतला फूंकते ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के लोग

👉संगठित समाज ही अपने समाज व धर्म की कर सकता है  रक्षा :कमला पति पाण्डेय 

By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली | विकास खंड बरहनी अंतर्गत स्थित बनसिंहपुर ग्राम सभा में रविवार को ब्राह्मण हितकारिणी महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | बैठक में समाज को संगठित एवं संस्कारों के प्रति ब्राह्मण समाज को जागृत करने पर बल दिया गया | 

नन्द कुमार पाण्डेय ने कहा। कि ब्राह्मण अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अलावा धार्मिक शिक्षा कर्मकांड की भी शिक्षा दें | कमलापति पति पाण्डेय ने कहा एक संगठित समाज ही अपने धर्म और देश की रक्षा कर सकता है |  सनातन धर्म के अपनमानित करने वाले उदयनिधि मारन ए राजा और स्वामी प्रसाद मौर्य की निंदा की गयी और उनका पुतला दहन किया गया | 

ब्राह्मण अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के अलावा धार्मिक, कर्म कांड की भी शिक्षा दें :नन्द कुमार पाण्डेय

बैठक में श्री दिग्विजय पाण्डेय मनोज पाण्डेय चंद्रशेखर तिवारी पप्पू पाण्डेय मार्कंडेय पाण्डेय रिपुसूदन पाण्डेय बद्रीनाथ तिवारी विभूति नारायण तिवारी उमाशंकर पाण्डेय, मुसाफिर उपाध्याय, अच्युतानंद उपाध्याय, रमेश पाण्डेय, सत्येंद्र पाठक समेत सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण बंधू उपस्थित रहे |संचालन पारसनाथ तिवारी ने किया |

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |