चंदौली लोक अदालत में हुआ 73419 मुकदमों का निस्तारण

चंदौली लोक अदालत में हुआ 73419 मुकदमों का निस्तारण

जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपया 985200 तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रु 12778012- है तथा समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 73419 जिसमें 2431 लघु आपराधिक मुकदमे शामिल हैं।

चंदौली लोक अदालत में हुआ 73419 मुकदमों का निस्तारण

चंदौली | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली सुनील कुमार चतुर्थ, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सदर तहसील सभागार में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।


जनपद न्यायालय द्वारा लोक अदालत में इन वादों का हुआ निस्तारण ,:-


1.श्रीमान जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार चतुर्थ द्वारा कुल 04 इजरा वादों में रू० 207000/- की समझौता राशि के साथ निस्तारण किया गया ।
2.प्रभारी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली श्री विनय कुमार सिंह द्वारा कुल 06 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 4513000@ का समझौता राशि दिया गया।
3.प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय श्री राकेश धर दुबे द्वारा, कुल 26 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 09 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 1282000@ दिया गया।
4.अपर जनपद न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं0 02 डा० (श्रीमती) जया पाठक, द्वारा कुल 04 इजराय वाद में रू०160000/- समझौता राशि एवं 01 अन्य वाद में रू० 500/ जुर्माना कर वादों का निस्तारण किया गया।
5.अपर जनपद न्यायाधीश/ विशेष पाक्सो एक्ट श्री राजेन्द्र प्रसाद, द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण कर रूपया1000/ - जुर्माना वसूल किया गया।
6. अपर जनपद न्याूयाधीश कक्ष सं0 1 श्री विनय कुमार सिंह द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया। 
7. अपर जनपद न्यायाधीश विशेष (एस०सी/एस०टी एक्ट) श्री अनुराग शर्मा के द्वारा कुल 40 विद्युत वाद व 88 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। 
8. अपर जनपद न्यायाधीश/ एफ० टी० सी० प्रथम, श्री श्यामबाबू द्वारा कुल वादों 02 इजराय वाद जिसमें 189000/- की समझौता राशि तथा 03 अन्य, वादों में रू० 1500/- जुर्माना वसूल कर निस्तारण किया गया।
9. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्रा, द्वारा कुल 803 वादों का निस्तारण कर रुपया 245000/- जुर्माना  वसूल किया गया।
10. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे ट (रेलवे)  विकास वर्मा द्वारा कुल 1632 वादों का निस्तारण कर रू० 490000 का जुर्माना वसूल किया गया ।
11. सिविल जज (सीनियर डिविजन)  संदीप कुमार द्वारा कुल 557 वादों का निस्तारण कर रुपया 4400/- -जुर्माना वसूल किया गया तथा 20 उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर रुपया 11679265- का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया।
12. सिविल जज (जू०डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री इन्दुरानी, द्वारा कुल 02 एन०आई० एक्ट वादों का निस्ता0रण कर 113000/- की समझौता राशि 02 उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर रुपया 542747 का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया तथा 975 ई-चालान वाद का निस्तारण कर रुपया 5400 जुर्माना वसूल किया गया एवं 19 अन्य 9 वादों का निस्तारण किया गया।
13. न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कुल 1247 वादों का निस्तारण कर रु० 48500- जुर्माना वसूल किया गया एवं 01 एन० आई० एक्‍ट वाद का निस्तारण किया गया। 
14. सिविल जज (जू०डि०) चकिया रोहित पुरी द्वारा कुल 540 वादों का निस्तारण कर रु० 96500- जुर्माना वसूल किया।
15. सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम सुश्री माधुरी यादव द्वारा कुल 1202 वादों का निस्तारण कर रु० 17400/-- जुर्माना वसूल किया।
16. सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० दितीय सुश्री नूतन द्वारा कुल 809 वादों का निस्तारण किया गया।
15. अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया अम्रतांशु राज द्वारा कुल 527  वादों का निस्तारण कर रुपया 75000/- जुर्माना वसूल किया गया।
16. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 8515 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
17. सभी बैंकों द्वारा कुल 693 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 70200000- का समझौता किया गया एवं रूपया 25100000 नकद वसूला गया ।
18. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 61780 मामलों का निस्तारण किया गया।
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा यह जानकारी दी गयी।जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपया 985200 तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रु 12778012- है तथा समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 73419 जिसमें 2431 लघु आपराधिक मुकदमे शामिल हैं।


लोक अदालत में राकेश धर दुबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली, डा० (श्रीमती) जया पाठक अपर जनपद न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं० 2,राजेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/ विशेष पाक्सो एक्ट, विनय कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं० 1, अपर जनपद न्यायाधीश विशेष (एस०सी/एस०टी एक्ट) श्री अनुराग शर्मा,  ज्ञान प्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्यामबाबू अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0 टी० सी० प्रथम, दीपक कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली,  विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) चन्दौली, सिविल जज (जू०डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री इन्दुरानी, कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, रोहित पुरी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम, सुश्री नूतन, सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० द्वितीय चन्दौली, अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), चकिया चन्दौली सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री श्री चन्द्रभानु सिंह तथा अनिल कुमार सिंह एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री श्री जय प्रकाश सिंह तथा श्री राजबहादुर सिंह व अन्य अधिवक्ता बैंक कर्मी बैंक अधिकारीगण व वादी प्रतिवादीगण उपस्थित थे। 

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |