सकलडीहा बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने संतोष कुमार भारती को सकलडीहा विधानसभा 381 का विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
सकलडीहा ,चंदौली | सकलडीहा बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने संतोष कुमार भारती को सकलडीहा विधानसभा 381 का विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
इस पर जिला अध्यक्ष सहित गाँव व अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार भारती को दिल की गहराइयों से बधाइयां और शुभकामनाएं दिए। संतोष कुमार भारती सकलडीहा विधानसभा के बरईपुर,(खरियारी) गांव के निवासी हैं,सकलडीहा पी जी कालेज में अध्यक्ष का चुनाव में भी लड़ चुके है इस वजह से इनकी पी जी कालेज सकलडीहा के छात्र छात्राओं मे भी अच्छी पैठ मानी जाती हैं।
संतोष कुमार भारती पहली बार 2022 के विधानसभा चुनाव में इनको विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था लोकसभा के चुनाव को देखते हुए सकलडीहा विधानसभा के एकदिवसीय कैडर कैंप में धरहरा सेक्टर में सभा को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी चंदोली मुकेश कुमार एड ने संतोष भारती को सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया देखिए कितना इस बार दाव कारगार साबित होता है और किस तरह से सकलडीहा को मजबूत करते और संगठन में धार देते हैं |
संतोष कुमार भारती ने कहा कि पार्टी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से काम करूंगा और निरंतर संगठन को आगे मजबूत करने का काम करूंगा क्षेत्र के विकास के लिए तन मन धन से आदरणीया बहन जी के साथ साथ सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और पार्टी द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया और शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया।
यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने दिया और संदीप कुमार जिला विधानसभा प्रभारी, राजेश मास्टर जिला विधानसभा प्रभारी, राजेन्द्र प्रजापति, बिरेंदर, अजय कुमार, दीपक कुमार, साहिल कुमार और, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।