"मेरा माटी-मेरा देश" कार्यक्रमअभियान के तहत एवती ग्राम सभा में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ |
फोटो -अमृत कलश यात्रा निकालते सह मिडिया प्रभारी काशी अजीत पाण्डेय साथ जनमानस
By-Diwakar Rai /Purvanchal News Print
धीना,चंदौली | मेरा माटी-मेरा देश कार्यक्रम अभियान के तहत मंगलवार को एवती ग्राम सभा में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ |
काशी क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अजीत पांडे के मार्गदर्शन में भारत माता की जय घोष करते हुएआम जनमानस के घर से घर-घर से माटी लेकर पवित्र कलश में एकत्रित किया गया| सह मिडिया प्रभारी काशी अजीत पाण्डेय ने कहा कि भारत माता की आजादी में बहुत से क्रांतिकारियों, महापुरुषों ने अपने जीवन की आहुति देकर अपनी जान गवांकर भारत देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |
स्वतंत्रतासंग्राम सेनानियों व शहीदों के सम्मान में आजादी के इस अमृत महोत्सव में कलश यात्रा निकाली जा रही है|
इस मौके पर जिला मंत्री किसान मोर्चा श्रीराम चौबे जी, संतोष सिंह,सौरभ पांडे, संजय गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, विजय जायसवाल,पवन सिंह, नीरज सिंह, रिपसूदन पांडे पिंटू सिंह, सिंह प्रधान,मुन्ना प्रधान,शेखर प्रजापति, नीरज सिंहसहित तमाम जनमानस की उपस्थिति रही|