चंदौली में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम

चंदौली में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम

 जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसजनों का हुजूम उमड़ा पड़ा और सुभाष पार्क में हुई सभा में अपने विचार व्यक्त किए | 

चंदौली में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ,सुभाष पार्क में हुई सभा

डीडीयू नगर /चंदौली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर चंदौली में कांग्रेसजनों का हुजूम उमड़ पड़ा | सुभाष पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कहा -राहुल जी ने देश में भाईचारे की नई तस्वीर बनाने में कामयाब हुए हैं | 

 इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि देशभक्तों का कर्तव्य है कि गांधी जी के विचारों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। बापू के सिद्धांतों व विचारों ने भारत के साथ ही संपूर्ण विश्व को नई राह दिखाई। सत्य, अहिंसा व सत्याग्रह जैसे उच्चतम मूल्य आने वाले कई युगों तक सभी के लिए जीवन के हर पग पर मार्गदर्शक रहेंगे। हजारों किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा भारत के इतिहास में हमेशा सम्मान की नजरों से देखी जाएगी और देश में भाईचारे की नई तस्वीर बनाने में कामयाब होगी। 

प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नीतियां सरकार की क्या हैं, किसी को मालूम नहीं और बहुत महत्वपूर्ण मकसद है कि देश में भाईचारा, प्रेम, सद्भावना हो। आज देश में जिस प्रकार से संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, जिस तरह से देश के अंदर लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो रही हैं इस माहौल में राहुल गांधी जी का यात्रा निकालना, देश नहीं, दुनिया के मुल्कों में चर्चा हो रही है | 

प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय कहते हैं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पैदल भारत जोड़ो यात्रा ने न सिर्फ़ भारत बल्कि पूरे संसार में एक नया कीर्तिमान रचा है। राहुल जी एक मकसद लेकर चले हैं | पूरा देश त्रस्त है, हर घर त्रस्त है महंगाई से, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी नौजवानों को आक्रोशित कर रही है, भयंकर बेरोजगारी हो रही है देश के अंदर, अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी बोले - देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ही विकल्प है। केंद्र सरकार देश और जनता से मुंह मोड़ सकती है, लेकिन कांग्रेस नहीं। आजादी से पूर्व स्वतंत्रता दिलाने और आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए बलिदानों को हम कभी भूल नहीं सकते। इन्हीं की वजह से भारत हमेशा एकजुट रहा, जबकि कई देशों के टुकड़े हो गए। 

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा यह गांधीवादी सत्याग्रह और संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा की तानाशाही और अत्याचारों से हम डरेंगे नहीं। जनता से जुड़े मुद्दों पर हम आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्र सरकार ने अपनी कुनितियां थोपकर देश के प्रत्येक वर्ग को प्रताड़ित किया है। आज देश में बेलगाम हुई महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है खासकर गरीब व मध्यम वर्ग का निवाला छीनकर केंद्र सरकार ने अपनी क्रूरता और निरंकुशता का परिचय दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व संचालन शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने किया | कार्यक्रम में मुख्य रुप से मधु राय नारायण मूर्ति ओझा आनंद शुक्ला अंतिस पटेल तरुण पांडेय गंगा प्रसाद तौफीक खान रजनीकांत पांडेय अरुण दिवेदी शशि नाथ उपाध्याय सतीश बिंद डॉ सुल्तान खान शाहिद तौसीफ औसाफ अहमद दयाराम पटेल प्रदीप मिश्रा राहुल सिंह मुनीर खान राम सुमेर राम प्रदीप पांडे माधवेद्र मूर्ति ओझा डॉ जी के पांडेय आजम खान सतेंद्र उपाध्या परमानंद पटेल राजकिशोर सिंह कमलेश संत राम मूरत गुप्त विवेक सिंह बृजेश गुप्ता दशरथ चौहान निहाल अख्तर नवीन पांडे प्रेम चंद गुप्ता हसन खान मुजाहिद अख्तर मदन मुरारी बिंद कुलदीप वर्मा अमर देव राम सरफराज खान राधेश्याम यदुवंशी कमरुल बारी सतपाल सिंह संजय मिश्रा तारिक अब्बास संगीता सिंह उषा यादव त्रिजा एलीयट प्रमोद मौर्य मोहम्मद आसिफ बाबूलाल रमेश पांडे भीम सिंह मोहम्मद नईम मृत्युंजय शर्मा रमेश पांडे राकेश चौधरी हमीर साह रामाधार जोशफ भगवानदास शिव आधार मोहम्मद गुफरान विश्वकर्मा रावत नितिन जयेश मोहम्मद आफताब रितिक संजय जायसवाल मोहन गुप्ता मोहम्मद इमरान नरेंद्र तिवारी नंदन सिंह तेज प्रकाश मल्लिक राजेश गुप्ता आदि प्रमुख लोग थे।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |