मध्य प्रदेश चुनाव में UP के भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। 12 मंत्रियों के साथ ही पार्टी सांसदों व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
👉उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मिली भोपाल की जिम्मेदारी, सतना में प्रचार करेंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट । मध्य प्रदेश चुनाव में प्रदेश के भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें प्रदेश के 12 मंत्रियों के साथ ही पार्टी सांसदों व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भोपाल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सतना, दयाशंकर सिंह बालाघाट, बेबीरानी मौर्य ग्वालियर, दिनेश प्रताप सिंह रायसेन, दया शंकर मिश्र दयालु दतिया, कपिल देव अग्रवाल दमोह, अनिल राजभर सिवनी, जेपीएस राठौर भोपाल संभाग व विधायक पंकज सिंह को विदिशा की जिम्मेदारी दी गई है | ये सभी नेता मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे |