चंदौली में शारदीय नवरात्र के पर्व पर चलाया जा रहा विशेष अभियान “ मिशन शक्ति ”

चंदौली में शारदीय नवरात्र के पर्व पर चलाया जा रहा विशेष अभियान “ मिशन शक्ति ”

महिला सशक्तिकरण हेतु जागरुकता कार्यक्रम के साथ किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी | 

चंदौली में शारदीय नवरात्र के पर्व पर चलाया जा रहा विशेष अभियान “ मिशन शक्ति ” 

मुख्य बातें :-

👉महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु महिला सशक्तिकरण हेतु जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
👉विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों/साइबर अपराध के बारे में लगातार किया जा रहा जागरूक

By-Diwakar Rai Purvanchal News Print 

  चंदौली | उ0प्र0 प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर चलाये जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति” फेज 4 (दिनांक 14.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक) के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार को भी जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा थानों की महिला बीट अधिकारी “शक्ति दीदी” एवं एंटी रोमियो टीमों के माध्यम से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के सम्बन्ध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया | 

कार्यक्रम में महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पोस्टर/बैनर/प्लैग, नुक्कड़ नाटक, आडियो/वीडियो आदि आदि माध्यमों से

 1. मिशन शक्ति अभियान 
2. निराश्रित विधवा पेंशन योजना 
3. जननी सुरक्षा योजना 
4. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 
5. उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
 6. बैंकिंग करस्पाण्डेण्ट सखी 
7. राष्ट्रीय पोषण योजना 
8. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
 9. बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना 
10. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 
11. पी0एम0 स्वनिधि योजना 
12. पी0एम0 सम्मान निधि योजना 
13. वन स्टाप सेन्टर 
14. आयुष्मान योजना 
15. प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना 
16. महिला शक्ति केन्द्र योजना 
17. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 
18. महिला ई-हाट योजना आदि भारत सरकार व राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जागरुक किया जा रहा। 


     चन्दौली पुलिस द्वारा महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 

1. वीमेन पावर लाइन (1090) 
2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 
3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 
4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098)
 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 
6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 
7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102)
 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 
9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा एवं किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी जा रही। साइबर अपराध से बचाव के तरीके व cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से सभी को बताया जा रहा।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Pla