सरोवर की सफाई को लेकर केन्द्रीय मंत्री से व्यापारियों ने किया शिकायत

प्राचीन शिव सरोवर में आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ईंजन से पाइप लगाकर गंदा नाला का दूषित व बदबूदार पानी सरोवर में दो दिन पूर्व बहा दिया गया है। जिसके कारण सरोवर का पानी चारों ओर से दुर्गंध दे रहा है।

सरोवर की सफाई को लेकर केन्द्रीय मंत्री से व्यापारियों ने किया शिकायत
फोटो: केन्द्रीय मंत्री व सांसद को सरोवर के बारे में मोबाइल से फोटो दिखाते हुए भाजपा नेता विजय गुप्ता

👉कस्बावासियों ने सरोवर की गंदगी को लेकर नाक बंद कर किया प्रदर्शन
👉एसडीएम और पुलिस प्रशासन से लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को कराया अवगत


सकलडीहा | सकलडीहा कस्बा स्थित प्राचीन शिव सरोवर में आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ईंजन से पाइप लगाकर गंदा नाला का दूषित व बदबूदार पानी सरोवर में दो दिन पूर्व बहा दिया गया है। जिसके कारण सरोवर का पानी चारों ओर से दुर्गंध दे रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है।


शुक्रवार को भाजपा नेता विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने गेस्ट हाउस में केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय से मिलकर शिकायत दर्ज कराया। वही दूसरी ओर कस्बावासियों ने सरोवर की साफ सफाई को लेकर नांक बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। केन्द्रीय मंत्री ने समस्या का तत्काल समाधान कराने का विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

सरोवर की सफाई को लेकर केन्द्रीय मंत्री से व्यापारियों ने किया शिकायत
फोटो: सकलडीहा शिव सरोवर की साफ सफाई को लेकर विरोध जताते कस्बावासी नाकबंद करके

व्यापारी व कस्बावासियों ने बताया कि कस्बा का प्राचीन शिव सरोवर आस्था का केंद्र है। उक्त सरोवर पर छठ पूजा,देव दिवाली सहित अन्य धार्मिक कार्य होता रहता है। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से गंदा नाला का दूषित पानी ईंजन लगाकर पाइप द्वारा बदबूदार पानी सरोवर में बहा दिया गया।


इसी दूषित पानी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिये पूजा कमेटी के लोगों मजबूर होना पड़ा। इसकी शिकायत की विभागीयय अधिकारियों से करने के बाद भी मौन है। जिसे लेकर कस्बावासियों ने सरोवर पर पहुंचकर नाक बंद कर विरोध जताया। इसके बाद व्यापारियों ने भाजपा नेता विजय गुप्ता के नेतृत्व में सरोवर की दुदर्शा का वायरल वीडीओ केन्द्रीय मंत्री को गेस्ट हाउस पहुंचकर दिखाया। केन्द्रीयमंत्री ने तत्काल समस्या का समाधान करते हुए सरेावर की साफ सफाई का निर्देश दिया।


इस मौके पर विरोध जताने वालों में मुकेश कुमार नंदन, अजीत जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार, मुकेश जायसावाल, मंटू, शिवदास सहित अन्य रहे।

सांसद के प्रयास से सरोवर का हुआ था सुंदरीकरण

केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रयास से आस्था का केन्द्र शिव सरोवर का मुख्यमंत्री पयर्टन सवंर्धन योजना के तहत सुंदरीकरण कराया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरोवर के पास लोग खड़ा नही हो पा रहे है। सरोवर की पानी नही बदलने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें