लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने निकली यूपी- 112 में तैनात महिला कर्मचारी, पुलिस ने रोक दिया , देखें वीडियो

लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने निकली यूपी- 112 में तैनात महिला कर्मचारी, पुलिस ने रोक दिया , देखें वीडियो

यूपी -112 मुख्यालय में तैनात सैकड़ों महिला कर्मचारी सीएम आवास की तरफ जा रही थीं। तब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।

लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने निकली यूपी- 112 में तैनात महिला कर्मचारी, पुलिस ने रोक दिया , देखें वीडियो

👉सोमवार को प्रदर्शन के बाद आज दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रखा गया
👉पुलिस ने महिला कर्मियों को रजमन बाजार के पास लिया हिरासत में
👉रोजाना 9 - 9 घंटे काम वेतन सिर्फ 12 हजार ऑफर लेटर तक नहीं मिला

लखनऊ, पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट। यूपी-112 यह एक इमरजेंसी नंबर है, लेकिन इसमें तैनात महिला कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। सोमवार को प्रदर्शन करने के बाद आज दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी प्रदर्शन को जारी रखा गया ।



आउटसोर्सिंग पर तैनात इन महिला कर्मचारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकीं। बाद में पुलिस ने महिला कर्मियों को रजमन बाजार के पास हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यूपी -112 मुख्यालय में तैनात सैकड़ों महिला कर्मचारी सीएम आवास की तरफ जा रही थीं। तब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस दौरान बहुत सी महिला कर्मचारी यूपी-112 मुख्यालय में अपना काम भी करती नजर आयीं।


दरअसल, राजधानी के शहीद पथ स्थित डायल 112 के बाहर महिला कर्मचारियों का सोमवार को हंगामा हुआ था। वे कर्मचारी वेतन बढ़ाने और ऑफर लेटर की मांग कर रही थीं। महिला कर्मचारियों का आरोप यह रहा कि अब तक चार साल में एक बार भी उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने मांग रखी है कि दीपावली त्योहार से पहले उनकी सैलरी में इजाफा किया जाये । साथ ही उन्हें ऑफर लेटर भी दिया जाये। आज महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते डायल 112 का कार्य भी प्रभावित हुआ है।


महिला कर्मचारियों ने बताया कि हम सभी रोजाना 9 - 9 घंटे काम करते हैं, लेकिन सैलरी के नाम पर महज 12 हजार रूपये मिल रहा हैं। चार साल से सैलरी में एक पैसा नहीं बढ़ा है। जबकि 75 जिलों से आने वाली लोगों की कॉल को सुनते हैं। उसके बाद पुलिस की मदद मुहैया कराते है। कई बार सैलरी बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा काम तो यहां कर रहे है,लेकिन ऑफर लैटर तक नहीं मिल रहा है। ऐसे में हम सभी की मांग है कि त्योहार से पहले हमारी सैलरी बढ़ाकर 18 हजार किया जाये। इसके साथ ही ऑफर लेटर भी दिया जाये।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |