चंदौली न्यूज : 150 छात्र छात्राओं को यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी

चंदौली न्यूज : 150 छात्र छात्राओं को यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी

 यातायात माह नवम्बर 2023” के आठवें दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में महिंद्रा टेक्निकल इंटर कालेज में कालेज के 150 छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

चंदौली न्यूज : 150 छात्र छात्राओं को यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी


By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली

चंदौली | यातायात माह नवम्बर 2023” के आठवें दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती और क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात रामप्रीत यादव के नेतृत्व में क़स्बा चंदौली स्थित महिंद्रा टेक्निकल इंटर कालेज में कालेज के 150 छात्र छात्राओं को यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह द्वारा यातायात नियमों के पालन करने सहित महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। प्रभारी यातायात रामप्रीत यादव द्वारा हेलमेट, सीटबेल्ट के प्रयोग और सावधानी पूर्वक साइकिल से आने जाने समय किनारे का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। हे0का0 सौरभ ओमप्रकाश द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने सहित डीजीलाकर के प्रयोग सम्बंधित जानकारी दी गयी। वही समस्त छात्र छात्राओं को जागरूकता सम्बंधित पम्पलेट भी वितरित किया गया।



इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य  प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक उमाकांत सिंह, नीरज कुमार सिंह और पुलिस विभाग की तरफ से टीएसआई लाल बहादुर पाण्डेय,हे0का0आनंद कुमार, का0 नरसिंह यादव ACC संजय उपाध्याय मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव कुमार सिंह ने किया।

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |