साल 2005 में शुरू भोजपुरी फिल्म अवार्ड का कारवां अब अपने 18 वें संस्करण में पहुंचने को तैयार है।अठरहवें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 कार्यक्रम की घोषण कर दी गई है।
मुंबई। 23 दिसंबर को मुंबई में 18 वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का आयोजन होगा | इसमें भोजपुरी सिनेमा जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित करने का उत्सव एक बार फिर से आ गया है। साल 2005 में शुरू भोजपुरी फिल्म अवार्ड का कारवां अब अपने 18 वें संस्करण में पहुंचने को तैयार है। 18 वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 कार्यक्रम की घोषण कर दी गई है।
इस बार यह फिल्म अवॉर्ड समारोह 23 दिसंबर 2023 को मुंबई के मलाड स्थित अथर्व ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 2023 में भोजपुरी सिनेमा के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित जूरी-बेस्ड अवार्ड समारोह, अपने 18 वें साल में प्रवेश क्र चूका है।
फिल्म अवार्ड में उन फिल्मों को शामिल किया जायेगा, जो 01 जनवरी 2022 से लेकर 31 दिसंबर 2022 तक सिनेमा हॉल में रिलीज़ की गयी होंगी । अवार्ड समारोह 23 दिसंबर 2023 को शाम 6 बजे से आयोजित होगा, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अभी से शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारिख 25 नवंबर 2023 तय है। इस दौरान ज्यूरी द्वारा चुनी फिल्मों की घोषणा दिसंबर के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी।