त्यौहार - पर्व के मद्देनजर जाँच अभियान में 300 Kg. मिलावटी बूंदी किया गया जब्त

त्यौहार - पर्व के मद्देनजर जाँच अभियान में 300 Kg. मिलावटी बूंदी किया गया जब्त

डीएम निखिल टी. फुंडे के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव के निर्देशन में त्यौहार - पर्व के मद्देनजर जाँच अभियान में 300 Kg.मिलावटी बूंदी जब्त हुआ |  

त्यौहार - पर्व के मद्देनजर जाँच अभियान में 300 Kg. मिलावटी बूंदी किया गया जब्त

चन्दौली | डीएम निखिल टी. फुंडे के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव के निर्देशन में दीपावली‚ गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर जनपद- में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो  के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया |  

प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही- नमूना संग्रहण किये जाने के क्रम में आज 08 नवम्बर, 2023 तक खाद्य सुरक्षा अफसरों ने बबुरी से 01 पनीर, 01 बर्फी, बबुरी बाजार से 01 बिस्किट, 01 किशमिश, पाण्डेयपुर से 01 छेना मिठाई, 01 बर्फी, रतनपुर पड़ाव से 01 बूंदी (300 Kg. जब्त किया गया), 01 मैदा, मुग़लसराय से 01 मलाई करी, 01 चमचम, 01 खोया, 01 बर्फी, 01 सोनपापड़ी, 01 छेना मिठाई, 01 घी इस तरह कुल 15 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जाँच हेतु प्रेषित किया गया| 

त्यौहार - पर्व के मद्देनजर जाँच अभियान में 300 Kg. मिलावटी बूंदी किया गया जब्त

जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी| खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के संदर्भ में जागरूक भी किया गया |

टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य), वाराणसी मण्डल, वाराणसी, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकांत बाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्तोष वर्मा, विनय कुमार शाही, अरबिन्द कुमार एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे|

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |