जवाहर लाल नेहरू जयंती पर दलित बस्ती में जाकर वहां के बच्चो को पेन, पेंसिल, कॉपी एवम स्टेशनरी बांट कर बाल दिवस मनाया गया।
मुगलसराय | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर बाल दिवस के अवसर पर शहर के वार्ड नं 03 नईबस्ती अलीनगर में दलित बस्ती में जाकर वहां के बच्चो को पेन, पेंसिल, कॉपी एवम स्टेशनरी बांट कर मनाया गया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा बाल दिवस मनाने के पीछे प्राथमिक विचार बच्चों के अधिकारों, जरूरतों और कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। बाल दिवस उन क्षेत्रों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा देश के पहले प्रधानमंत्री का मानना था कि देश की भविष्य की सफलता और समृद्धि बच्चों की समृद्धि पर निर्भर करती है। उनका मानना था कि कोई राष्ट्र तब तक पूरी तरह विकसित नहीं हो सकता अगर उसके बच्चे अविकसित, वंचित और कमजोर हों।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, विजय कुमार गुप्ता, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, अंकज कुमार आदि कांग्रेसजन थे |