उत्तर प्रदेश के Deputy CM Brajesh Pathak ने शनिवार को अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आये लोगों से मुलाकात की।
लखनऊ, पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट । उत्तर प्रदेश के Deputy CM Brajesh Pathak ने शनिवार को अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आये लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके प्रभावी निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
बता दें कि कि डिप्टी सीएम माह में कई दिन अपने आवास पर जनता की समस्याओं से रूबरू होते हैं,साथ ही जिलों के सम्बंधित अधिकारियों को जनता की समस्याएं स्थानीय स्तर पर हल करने के निर्देश भी देते हैं। इस क्रम आज वे अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे लोगों की फरियादें सुनीं