2004 में आज ही के दिन इंडोनेशिया के उत्तरी हिस्से में स्थित आचे के पास रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद समुद्र की तलहटी से उठी सुनामी ने भारत समेत कई देशों में भारी तबाही मचाई थी |
नई दिल्ली। 26 दिसंबर का दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज हो गया। दरअसल, 2004 में आज ही के दिन इंडोनेशिया के उत्तरी हिस्से में स्थित आचे के पास रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद समुद्र की तलहटी से उठी सुनामी ने भारत समेत कई देशों में भारी तबाही मचाई थी |
उस समय तक, कोई सुनामी पूर्व चेतावनी प्रणाली लागू नहीं थी। नतीजा ये हुआ कि किसी को इतनी तबाही का अंदाज़ा नहीं हुआ. इस समुद्री आपदा ने थाईलैंड और अन्य देशों में समुद्र तटीय होटलों और रिसॉर्ट्स में रहने वाले बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों की जान ले ली।
देश -दुनिया के इतिहास में 26 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1904: दिल्ली और मुंबई के बीच देश की पहली 'क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली' की शुरुआत।
1908: जैक जॉनसन ने कनाडा के टोनी बर्न्स को हराया और विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी बने।
1925: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1978: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया.
1997: ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजेडी) की स्थापना की।
2003: दक्षिण-पूर्वी ईरान के बाम शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से जान-माल की भारी क्षति हुई।
2004: एक शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी ने भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और पड़ोसी क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। लगभग दो लाख तीस हजार लोग मारे गये।
2006: आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2012: चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर गुआंगज़ौ तक निर्मित दुनिया की सबसे लंबी हाई-स्पीड रेलवे का उद्घाटन।