पांच लाख की 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

पांच लाख की 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

भोजापुर नहर पुलिया के पास घेराबन्दी कर फार्च्यूनर वाहन से 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये) बरामद हुई |

पांच लाख की 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
पांच लाख की 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

मुख्य बातें :-

नव वर्ष के जश्न में शुरु तैयारी, चन्दौली पुलिस ने फेरा पानी
नये साल और शराब तस्करी पर पहले से अलर्ट मोड में चन्दौली पुलिस
जनपदीय पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही
थाना सकलडीहा, सर्विलांस/स्वाट टीम द्वारा भोजापुर नहर पुलिस के पास सकलडीहा से मिली बड़ी सफलता
लक्जरी फार्चूनर वाहन का नम्बर प्लेट बदल कर किया जा रहा था अवैध शराब की तस्करी 
 हरियाणा से पटना बिहार छिपा कर ले जायी जा रही विभिन्न ब्रान्ड की अंग्रेजी अवैध शराब 32 पेटी (कुल 288 ली0) बरामद

By Diwakar /ब्यूरो चीफ चंदौली 

पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब की तस्करी/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के क्रम में मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई की एक लक्जरी फार्च्यूनर वाहन में हरियाणा से हाईवे NH2 से बिहार ले जायी जा रही है,जिसे निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय स्वाट/सर्विलांस टीम के पीछा कर रहे है कि उक्त शराब तस्कर सकलडीहा की तरफ भागने लगा |
                       गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिँह का वक्तब्य

 जिसे कोतवाली सकलडीहा एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा भोजापुर नहर पुलिया के पास घेराबन्दी कर उक्त फार्च्यूनर वाहन को रोककर अभियुक्त पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवां थाना रुनी सैदपुर जनपद सितामढ़ी बिहार को समय 14.00 बजे पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 32 पेटी अवैध विभिन्न ब्रान्ड की अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये) बरामद हुई।

गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-194/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम बनाम पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवां थाना रुनी सैदपुर जनपद सितामढ़ी बिहार पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम व पता अभियुक्त

पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवां थाना रुनी सैदपुर जनपद सीतामढ़ी बिहार उम्र-33 वर्ष। 


पांच लाख की 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
32 पेटी विभिन्न ब्रान्ड की अवैध अंग्रेजी शराब

विवरण बरामदगी

1-एक अदद फार्च्यूनर वाहन सं0-BR01PG9920(फर्जी नम्बर प्लेट)
2- 32 पेटी विभिन्न ब्रान्ड की अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर अनुमानित मूल्य लगभग आठ लाख रुपये)

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण

कोतवाली सकलडीहा- 1.SHO राजीव कुमार सिंह 2.का0 विनय कुमार 3.का0 धर्मेन्द्र यादव 4.का0 संदीप तिवारी

स्वॉट टीम चन्दौली- 1.निरीक्षक हरिनरायण पटेल 2. हे0का0 आनन्द कुमार सिंह 3. हे0का0 राणाप्रताप सिंह 4. हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह 5. हे0का0 राजेश कुमार यादव 6. हे0का0 प्रितम कुमार

सर्विलांस टीम चन्दौली- 1. हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव 2.का0 अजीत कुमार सिंह 3.का0 गणेश तिवारी 4.का0 संदीप कुमार 5.का0 मनोज कुमार यादव

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूवेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.