उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नव वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है |
![]() |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नव वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है |
संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नये साल में राज्य को समृद्धि और विकास के पथ पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को और गति मिलेगी | प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएँ एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं |
जिससे प्रदेश की जनता के जीवन स्तर में निरन्तर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है कि आज प्रदेश नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सरकार के दोहरे इंजन विकास कार्यों का लाभ गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के सभी क्षेत्रों को मिल रहा है।