स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी के दो शहरों को करेंगी सम्मानित, दिल्ली में दिया जाएगा पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी के दो शहरों को करेंगी सम्मानित, दिल्ली में दिया जाएगा पुरस्कार

यूपी के दो शहरों को 11 जनवरी को दिल्ली में पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो

लखनऊ | स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए प्रयागराज व वाराणसी नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्राप्त करेंगी। सर्वे रैंकिंग 11 जनवरी को ही जारी होगी। पिछले साल स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले की रैंकिंग 21 थी। इस बार टॉप टेन में शामिल होने की उम्मीद है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता मानकों के अनुपालन पर केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल सर्वेक्षण किया गया था। इसके आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार समारोह) की घोषणा की गई थी। इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के दो नगर निगमों को चुना गया है। इसमें वाराणसी और प्रयागराज नगर निगम शामिल हैं।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा ने इस पुरस्कार की घोषणा संबंधी पत्र शुक्रवार को नगर निगम को भेजा. पुरस्कार मिलने पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शहरवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार नागरिकों के सहयोग से प्राप्त हुआ है.


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि यह बनारस के नागरिकों के सहयोग और नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति किये गये कार्यों का परिणाम है. नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने यह पुरस्कार बनारस की जनता को समर्पित किया।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.|