भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जनपद के देवालयों/मंदिरों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जनपद के देवालयों/मंदिरों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

आज अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत मंदिरों/शिवालयों में विधिवत पूजन अर्चन कर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को देखा गया | 

भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जनपद के देवालयों/मंदिरों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

मंदिर/देवालय एवं सरकारी कार्यालयों पर की गई सजावट,मंदिर घाट सब हुए जगमग

राम के स्वागत में आज घर-घर दीपोत्सव... मंदिरों में गूंज रहा रामधुन

चंदौली। अयोध्या में हो रहे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में जनपद चंदौली के मंदिरों देवालयों और गांव में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।


 जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों देवालयों में भजन कीर्तन एवं सुंदरकांड आदि का पाठ किया गया।जनपद में हर्ष और उल्लास के साथ लोग भक्तिमय हो आनंद ले रहे हैं प्रसाद का वितरण हो रहा है भंडारे लगाए गए। 

शाम को सभी लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे। दीपक जलाकर लोग दीपावली मनाएंगे यह बहुत ही गौरव और हर्ष का क्षण है कि आज श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है।



शासन के निर्देश पर जनपद के सभी ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले मंदिरों दीवालियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए मंदिरों में रंगीन सजावट भी की गई है इसके साथ सरकारी कार्यालयों/पेट्रोल पंपो सहित अन्य चट्टी - चौराहों के दुकानों में सुन्दर, आकर्षक और भव्य रूप से सजावट की गई है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने केलिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.