लखनऊ में कांग्रेस की विशाल रैली, आईआईटी छात्रा से रेप कांड पर मांगा न्याय-बैरिकेड पर चढ़कर की नारेबाजी

लखनऊ में कांग्रेस की विशाल रैली, आईआईटी छात्रा से रेप कांड पर मांगा न्याय-बैरिकेड पर चढ़कर की नारेबाजी

बीएचयू आईआईटी की छात्रा से रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया |

लखनऊ में कांग्रेस की विशाल रैली, आईआईटी छात्रा से रेप कांड पर मांगा न्याय- बैरिकेड पर चढ़कर की नारेबाजी
कांग्रेस पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट/लखनऊ। बीएचयू आईआईटी की छात्रा से रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया | जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी कांग्रेस कार्यालय से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया |

हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने नाकेबंदी कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इस बीच कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांग को लेकर राज्यपाल की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से  एडीसीपी को ज्ञापन सौंपा|

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएचयू आईआईटी घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है | इसी सिलसिले में बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर तमाम कांग्रेस नेताओं ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया|

इसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यूपी महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए निकलीं | 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीला मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विभा त्रिपाठी, सचिव अनामिका यादव, सुषमा मिश्रा, महताब जायसी, रितु अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बीजेपी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगाए नारे और विरोध जताया |

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा महिलाओं का अपमान करती है. बीएचयू आईआईटी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर भाजपा सरकार कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। क्योंकि सभी आरोपी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं |

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. आज महिलाओं को बलात्कारियों या भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से बचाना होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आंदोलन करती रहेगी|


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.|