Breaking News Bihar : अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM नीतीश कुमार, बिहार में राजनीति गरमाई
Harvansh Patel1/23/2024 08:07:00 pm
Bihar Politics : नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे |
मुख्य बातें :-
मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को दे दिया जन्म सुबह तेजस्वी यादव के साथ नेताजी बोस को दी श्रद्धांजलि
पटना: Bihar Politics News In Hindi, बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच भी राजनीतिक तापमान गर्म है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंच गए |
खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कोटे से मंत्री विजय चौधरी के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे | हाल के दिनों में राज्य में राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं|
राजनीतिक अटकलें यह लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदल सकते हैं | ऐसे में ये बैठक बेहद अहम मानीं जा रही है |
सुभाष चंद्र बोस को दी गई श्रद्धांजलि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे | इसके बाद ही मुख्यमंत्री राज्य के राज्यपाल से मिलने पहुंचे | इन लोगों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई , इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है | वैसे बजट की बात बाटइ जा रही है |
क्या राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतीश ? बता दें कि एक दिन पहले यह जानकारी सामने आई थी कि नीतीश कुमार 29 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे |
राहुल गांधी इस समय असम में यात्रा पर हैं | उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश कर जाएगी | यह यात्रा किशनगंज होते हुए 30 जनवरी को पूर्णिया पहुंच रही है | जानकारी सामने आई है कि 30 जनवरी को पूर्णिया में होने वाली सभा में मुख्यमंत्री नीतीश, कुमार राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे|
आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूर्णिया में इस यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे| हालांकि, जेडीयू की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है|
लालू-तेजस्वी की नीतीश से मुलाकात के बाद बदले गए मंत्री ! आपको बता दें कि करीब तीन दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद अटकलें तेज हो गईं| हालांकि इस मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है. उन्होंने इसे प्रशासनिक कामकाज से जुड़ी सामान्य बैठक बताया| इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिये| इनमें शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, आलोक मेहता और ललित यादव शामिल हैं|
बैठक 40 मिनट तक चली बता दें कि सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली | इस दौरान बजट सत्र पर चर्चा हुई |
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |