सकलडीहा तहसील को 31 नये लेखपाल मिले है। तहसील में 441 राजस्व गांव में 152 लेखपालों की पद सृजित है।
सकलडीहा, चंदौली । सकलडीहा तहसील को 31 नये लेखपाल मिले है। तहसील में 441 राजस्व गांव में 152 लेखपालों की पद सृजित है। जिसके सापेक्ष 101 लेखपाल कार्यरत थे। 31 नये लेखपालों के आने से राजस्व सहित अन्य मामलों का तेजी से निपटारा होगा। तहसील में सृजित लेखपालों की संख्या में अभी 20 लेखपाल की जरूरत है।
जिले में लेखपाल चयन भर्ती के बाद जिले के सभी तहसीलों के लिये कुल नये 85 लेखपालों की नियुक्ति हुई है। जिसमें सदर मुख्यालय पर 28 चकिया में 15 पीडीडीयू नगर में 5 नौगढ़ तहसील में 6 और सकलडीहा तहसील के लिये कुल 31 नये लेखपालों की नियुक्ति हुई है।
तहसील के सभी नवनियुक्त् लेखपालों की दो दिन अभिलेखों की जांच पड़ताल के बाद अधिकारियों के निर्देश पर कार्यक्षेत्र सौपा जायेगा। इस बावत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि तहसील के लिये 31लेखपालों को नियुक्त किया गया है। जिनके अभिलेखों की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।