भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 39 वें दिन बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा उन्नाव होते हुए कानपुर शहर पहुंची।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव से होते हुए पहुंची कानपुर
कानपुर, पूर्वाचल न्यूज प्रिंट। नमस्कार, कैसे हैं आप सब...भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 39 वें दिन बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा उन्नाव होते हुए शहर पहुंची। घंटा घर जंक्शन पर भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी का 10 मिनट का भाषण पूरी तरह से पिछड़े वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासियों पर केंद्रित रहा. राहुल ने कहा कि कंपनियों, पुलिस, न्यायिक नौकरशाहों और मीडिया संस्थानों में दिवंगत लोगों की संख्या शून्य है |
आप जितना चाहें चिल्ला सकते हैं, लेकिन आपको नौकरी नहीं मिलेगी। आपको परेशान किया जा रहा है, भर्ती के नाम पर दस्तावेज लीक किये जा रहे हैं देश की प्रगति के लिए जातीय जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण करना बहुत जरूरी है। बीजेपी ने पूरे देश में नफरत फैला दी है| हम नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आये हैं।
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार को छठा दिन था. राहुल गांधी की यात्रा लखनऊ से उन्नाव होते हुए शहर में दाखिल हुई| राहुल गांधी की न्याय यात्रा सुबह 11:45 बजे झाड़ी बाबा पुल से आरम्भ हुई | फिर यात्रा जलचक्की चौराहा, नरोना चौराहा, घसियारी मंडी, हूलागंज चौराहा होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल परपहुँच कर समाप्त हुयी । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत माता मंदिर में करीब 10 मिनट तक भीड़ को संबोधित किया