हौसला बुलंद चोरों ने ताला तोड़ लाखों की चोरी को दिया अंजाम

हौसला बुलंद चोरों ने ताला तोड़ लाखों की चोरी को दिया अंजाम

धानापुर थाना अंतर्गत ग्राम खड़ान निवासी मनोज सिंह का परिवार बीते 12 फरवरी को घर में ताला लगाकर शादी में गया हुआ था। 


खड़ान गांव के मनोज सिंह का परिवार शादी से लौटा तो हुई घटना की जानकारी 

धानापुर, चंदौली । धानापुर थाना अंतर्गत ग्राम खड़ान निवासी मनोज सिंह का परिवार बीते 12 फरवरी को घर में ताला लगाकर शादी में गया हुआ था। शादी से लौटकर 15 फरवरी गुरुवार को जब परिवार के सदस्य खड़ान स्थित घर पर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और उसमें रखा सामान गायब था। 

मनोज सिंह के पुत्र चंदन सिंह ने 112 नम्बर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बताया कि घर में दो आलमारी में रखा कीमती सामान चोर चोरी कर लिए है। जिसमें  पहली अलमारी को तोड़कर एक सोने की सिकड़ी,10 महंगी साड़ियां, तीन सोने की अंगूठी व एक जोड़ी सोने का टॉप्स। वहीं दूसरी आलमारी में रखा एक चांदी का कटोरा, चांदी का पान, 30 हजार नगद चोर उठा ले गए। 

वहीं बरामदे से एक 32 इंच एलइडी टीवी और कांडाल सेट बर्तन भी चोर ताला तोड़कर उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँचे हल्का दरोगा जांच पड़ताल कर चले गए। मनोज सिंह के पुत्र चंदन सिंह ने धानापुर थाने पर पहुंच चोरी के सामान की तहरीर दी है। 

उक्त घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशांत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी हुई एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है, जाँच पड़ताल कर चोरों की पकड़ की जाएगी।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.