आज बिहार के सासाराम से कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत हुयी | इस यात्रा की कमान तेजस्वी ने थाम ली | तेजस्वी गाड़ी चला रहे थे और बगल में राहुल बैठे हुए हैं , ये न्याय यात्रा बिहार बार्डर कर्मनाशा से यूपी में घुसेगी |
चंदौली / सासाराम | बिहार के सासाराम से कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत हुयी | इस यात्रा की कमान तेजस्वी ने थाम ली | तेजस्वी गाड़ी चला रहे थे और बगल में राहुल बैठे हुए हैं , ये न्याय यात्रा आज बिहार बार्डर से कर्मनाशा से यूपी में घुसेगी | जहां सैयदराजा में एक जनसभा रखी गयी है |
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज शुक्रवार को बिहार से उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चंदौली में यात्रा का स्वागत करेंगी और साथ ही वह राहुल के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगी।
जबकि इंडिया गठबंधन में शामिल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रायबरेली या अमेठी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे. सपा अध्यक्ष ने पहले घोषणा की थी कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
राहुल गाँधी का उत्तर प्रदेश दौरा ऐतिहासिक बताया जा रहा है | काशी में उनका खूब स्वागत किया जायेगा | पार्टी ने इसकी तैयारी पूरीक्र ली है | आज 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अवधूत भगवान राम की भूमि चंदौली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानि शनिवार को सुबह 8 बजे गोलगड्डा से राहुल की यात्रा फिर शुरू होगी|