भैसऊर गांव के सामने रेलवे अण्डर पास दिलाने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया और साथ ही आभार व्यक्त किया |
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली
लोक निर्माण विभाग चंदौली के गेस्ट हॉउस में रूके माननीय सांसद केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय जी का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में भैसऊर गांव के लोग आये एवं भैसऊर गांव के सामने रेलवे अण्डर पास दिलाने पर जोरदार स्वागत किया | और साथ ही आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी आपने अनहोनी को होनी में बदला है और आप जबसे इस संसदीय क्षेत्र में पधारे हैं, लगातार विकास की गंगा बहाते जा रहे हैं |
इस युग के लोग अपने पूरे जीवन भर ऋणी रहेंगे | कई गांवों के लोगों समस्या आपके मेहनत एवं लगन की वजह से पूरे हुए हैं | हम लोग बहुत ही आज प्रसन्न हैं और प्रसन्नता व्यक्त करते इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान पंकज शुक्ला, अंकित शुक्ला, राजेश शुक्ला, राजेश पाण्डेय,अमरदेव उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, अजय शुक्ला , सिद्धनाथ शुक्ला, संजय उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।
इस मौके सांसद केंद्रीय मंत्री लोकसभा प्रतिनिधि पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा एवं सांसद केंद्रीय मंत्री मीडिया प्रभारी एवं जिलाउपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय भाजपा चन्दौली मौजूद रहे |
➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.