राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान - गणित क्विज प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहनी पर आहूत की गई |
➧ क्विज प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहनी पर आयोजित
➧ कक्षा 6,7 तथा कक्षा 8 के 100 छात्रों को ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहनी पर किया गया पुरस्कृत
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान /गणित क्विज प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहनी पर आहूत की गई, जिसमें ब्लॉक बरहनी के कक्षा 6,7 तथा कक्षा 8 के 100 छात्रों को ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहनी पर पुरस्कृत किया गया |
सभा के मुख्य अतिथि डायट, मेंटर विजेंद्र भारती थे | मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान एवं गणित विषय जीवन के मुख्य आधार बिंदु है खंड शिक्षा अधिकारी राम आसरे, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय छात्रों का प्रदर्शन उत्साहवर्धक है एवं भविष्य में निरंतर परिश्रम पर विशेष बल दिया प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सिंह ने छात्रों के प्रदर्शन पर उन्हें, शुभाशीष देते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया |
जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अच्युतानंद त्रिपाठी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यही छात्र आगे विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करेंगे | आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने छात्रों को उचित मार्गदर्शन में सफलता मिलने पर शिक्षक एवं छात्रों छात्रों को धन्यवाद देते हुए उन्हें प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी | सभा में ए. आर.पी. धर्मेंद्र चतुर्वेद ,अनिल पांडेय ने अपना विचार भी व्यक्त किया |
विशेष प्रदर्शन करने वाले 11 छात्र छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें आशीर्वाद स्वरुप नगद पुरस्कार प्रशस्ति पत्र एवं स्टेशनरी देकर उत्साहवर्धन किया गया, छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे |
सभा में आशीष दुबे योगेश सिंह संजय सिंह शक्ति गिरीश चंद्र कांता द्विवेदी कृष्णकांत केशरी गोविंद सिंह राम जी यादव मनोज तिवारी आदि अन्य लोग उपस्थित रहे |
➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |