BSP के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से निकाल दिया गया | इस आशय का आदेश बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से लेटरहेड पर जारी किया गया है।
![]() |
बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता के चलते हुई कार्रवाई |
लखनऊ/श्रावस्ती/बलरामपुर, पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट। बहुजन समाज पार्टी के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से निकाल दिया गया. सूत्रों के मुताबिक इस आशय का आदेश बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से लेटरहेड पर जारी किया गया है।
उनका कहना है कि अनुशासनहीनता के कारण उन्हें पार्टी से निकाला गया है | बसपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें पहले भी इस बारे में चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई |
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने निष्कासन पत्र जारी कर इसकी सूचना दी. जिला अध्यक्ष लालचंद कोरी ने पत्र जारी कर कहा कि राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के कारण निष्कासित किया गया है |
यह फैसला उनके खिलाफ विभिन्न स्रोतों से मिली शिकायतों की जांच के बाद लिया गया. इन्हें अपनी गतिविधियों में सुधार लाने के लिए कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन इनमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया. इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी को भी भेजी गयी