महारैली को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य बनेगा और नया सीएम मिलेगा |
लखनऊ/बलिया | 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने वोटरों को अपनी तरफ लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करना शुरू कर दिए है | इसी क्रम में सुभासपा ने बलिया के सिकंदरपुर स्थित चेतन किशोर के मैदान में निजी एवं शोषित जागरण महारैली का आयोजन किया | जिसमें पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मंच से अनुसूचित, वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों की बात करते हुए बड़ी मांगें रखीं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महारैली को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल राज्य बनेगा और नया सीएम मिलेगा | इसके साथ ही राजभर ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने वंचित समाज के अधिकारों की बात रखी |
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संयोजन में चेतन किशोर का मैदान सिकंदरपुर जनपद बलिया में आयोजित वंचित शोषित जागरण रैली में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनमानस के रूप में विद्यमान अपार जनसैलाब को सम्बोधित किया।। pic.twitter.com/6GtDxb1hSY
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) March 3, 2024
कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र में अनुसूचित, वंचित और शोषित वर्ग को अभी तक उनका पूरा अधिकार नहीं मिला है. इसे प्राप्त करने के लिए पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करना आवश्यक है। जब अमीर और गरीब की शिक्षा समान होगी तभी अधिकारों की लड़ाई अपनी मंजिल तक पहुंचेगी।