Congress's first list for Loksabha Election 2024: देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है | इस बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी |
![]() |
Loksabha Election 2024 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट |
नयी दिल्ली | देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है. इस बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी |
कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है | उससे पहले अब राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं. कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड से चुनाव लड़ेंगे |
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। pic.twitter.com/jOQk3rycwG
— Congress (@INCIndia) March 8, 2024
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम चुनावी मोड में हैं. राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. ये यात्रा गुजरात पहुंच चुकी है और मुंबई में खत्म होगी |
भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे
कांग्रेस की पहली सूची में सामान्य वर्ग के 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था, जबकि 24 सीटों पर ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया गया था। इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल है. बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे |