जब शिल्पा नौकरी की तलाश में बार-बार असफल हुईं तो उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। आज शिल्पा प्रजापति अचार बनाने का अच्छा काम कर रही हैं।
![]() |
आज शिल्पा प्रजापति अचार बना रही |
अमेठी, पूर्वाचल समाचार प्रिंट | अगर हौसला बुलंद हो तो सफलता निश्चित है, बस जरूरत है तो अपने लक्ष्य की राह पर डटे रहने की। अगर आप अपने लक्ष्य पर चलते हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसी ही कहानी है शिल्पा प्रजापति की |
अमेठी जिले की रहने वाली जब शिल्पा नौकरी की तलाश में बार-बार असफल हुईं तो उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। आज शिल्पा प्रजापति अचार बना रही हैं. उन्होंने अपने समूह में लगभग 10 अन्य महिलाओं को जोड़ा है और उन्हें नौकरी के अवसर भी दे रही हैं।
![]() |
महज 500 रुपये से शुरू किया था ये बिजनेस |
पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर चुकीं शिल्पा प्रजापति के पति बिजनेस में उनका साथ देते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी हमेशा उनका सहयोग करते हैं। शिल्पा प्रजापति ने लगभग 5 साल पहले अचार बनाने का व्यवसाय शुरू किया था। शिल्पा का कहना है कि इस काम से उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। शिल्पा आज एक सफल महिला हैं और उन्होंने महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी मजबूत किए हैं।
![]() |
अचार बनाने का व्यवसाय, आज कमा रही लाखों |