सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का निधन

सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का निधन

चंदौली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का सोमवार की देर रात हृदय गति रूकने से निधन हो गया। 
सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का निधन

बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया

छोटे बेटे संजय राजभर ने बलुआ घाट पर दी मुखाग्नि 

पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल सहित अन्य तमाम नेता पहुंचकर संवेदना जताया

सकलडीहा , पूर्वांचल न्यूज प्रिंट |चंदौली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का सोमवार की देर रात हृदय गति रूकने से निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गयी। मंगलवार को बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल सहित अन्य तमाम नेता पहुंचकर संवेदना जताया।

बरठी गांव के स्व रामअधार राजभर के पांच पुत्र सत्यनारायण राजभरए, फत्तेह राजभर, संजय राजभर, संजीव उर्फ छोटू, धनंजय राजभर और दो बेटी निर्मला व विमला देवी है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी लम्बे समय से बीमार थी। सोमवार की देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। छोटे बेटे संजय राजभर ने बलुआ घाट पर मुखाग्नि दी। 

सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का निधन

इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल, मुसाफिर चौहान, महेन्द्र राव, अशोक यादव, बबलू राजभर,गुलाब चन्द्र, केशव राजभर,अरविंद पटवा, सोनू पटेल, अरुण रत्नाकर सहित अन्य गणमान्य और सपा नेता मौजूद रहे।

 सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |