मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का त्योहार मनाया गया | जगह-जगह मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों लोग एकत्र हुए और अल्लाह ताला से शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना किये ।
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चंदौली। जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का त्योहार मनाया गया. विभिन्न स्थानों पर मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों लोग एकत्र हुए और अल्लाह ताला से शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। ईद के इस खास दिन पर घरों में शीर और खुरमा सेवई बनाई जाती है, लोग नए कपड़े पहनते हैं | लोग सुबह नमाज भी पढ़ते हैं | लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी| कई जगह इस खुशी में हिन्दू भी शरीक हुए |
वहीं सभी लोग अपने पड़ोसियों से भी मिलते हैं और खाना खाकर त्योहार का आनंद लेते हैं। ईद मुसलमानों के लिए एक ख़ुशी का त्यौहार है। मुस्लिम समुदाय 30 दिनों तक रोजा रखते हैं | इसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है | मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी तैनात रहे |
इस मौके पर जिले के सकलडीहा, चंदौली, चकिया और मुगलसराय, सैयदराजा समेत अन्य इलाकों में पुलिस की ओर से सुरक्षा के उपाय किये गये थे | जिले के आला-अधिकारी जगह-जगह गश्त करते नजर आये | कुल मिलाकर जिले में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया |