सकलडीहा तहसील में स्थित ग्राम सभा खरखोली में आधे दर्जन से ज्यादा किसानों के खेत में ख़डी फ़सल विगत दिनों जलकर बर्बाद हो गयी थी |जिससे उनके समक्ष विकट समस्या पैदा हो गयी थी |
![]() |
पीड़ित किसानों के चेहरे पर आयी मुस्कान |
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
जनपद में बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग से सकलडीहा तहसील में स्थित ग्राम सभा खरखोली में आधे दर्जन से ज्यादा किसानों के खेत में ख़डी फ़सल विगत दिनों जलकर बर्बाद हो गयी थी |जिससे उनके समक्ष विकट समस्या पैदा हो गयी थी |
जिसका संज्ञान चंदौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री ड़ा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने लिया | तहसील प्रशासन को मौके पर क्षति का आकलन कर तत्काल राहत राशि पीड़ितों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया | जिस पर उपजिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेंजकर पीड़ित किसानों को वैधानिक अंश के अनुसार गेहूं फ़सल की क्षतिपूर्ति चेक द्वारा उपलब्ध करायी गयी |क्षतिपूर्ति पाकर किसान काफ़ी ख़ुश नजर आये |
उक्त मौके पर ब्राह्मण हित कारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि राम जी तिवारी, अवनीश पाण्डेय भाजपा नेता रिपु सुदन पाण्डेय, राज नारायण मास्टर, ग्राम प्रधान सहित पीड़ित किसान उपस्थित रहे |