आज चंदौली में रहेंगे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के लखनऊ बेंच के अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता ; जन चौपाल कार्यक्रम में लेंगे भाग

उच्च न्यायालय  इलाहाबाद के लखनऊ बेंच के अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता और विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक विजेंद्र सिंह आज शनिवार को चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील अंतर्गत बरठी गांव में आयोजित " जन चौपाल "  कार्यक्रम में शामिल होंगे |

विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक विजेंद्र सिंह

चन्दौली / सकलडीहा | माननीय उच्च न्यायालय  इलाहाबाद के लखनऊ बेंच के अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता और विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक विजेंद्र सिंह आज शनिवार को चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील अंतर्गत बरठी गांव में आयोजित " जन चौपाल "  कार्यक्रम में भाग लेंगे |


 उनके साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय अधिवक्ता ,विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के संयोजक व पावर ऑफ जस्टिस राष्ट्रीय विधिक मासिक पत्रिका के संस्थापक अरविंद कुमार भारद्वाज होंगे | इनके अलावा बृजेश प्रताप सिंह ,अपर शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद/  सहसंयोजक विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत भी मौजूद रहेंगे | यह जानकारी चंद्रजीत कुमार पटेल उर्फ सोनू ने दी है | 

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |