सेवखर गांव के किसान की कुएं में शव मिलने से सनसनी

सकलडीहा मुख्य मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप कुए में एक 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। कोतवाली पुलिस शव को बाहर निकालने में जुट गयी।

फोटो- भोजापुर सकलडीहा चंदौली मार्ग पर कुएं में शव की सूचना पर जुटी भीड़ और पुलिस

सकलडीहा,  चंदौली, | सकलडीहा मुख्य मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप कुए में एक 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस शव को बाहर निकालने में जुट गयी।

 हालाकि देर शाम तक शव को कूएं से बाहर निकाला गया। जिसका शिनाख्त परिवार के लोगों ने सेवखर कला गांव निवासी सत्राजीत सिंह के रूप में किया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर मुख्य मार्ग पर पुलिस लाइन से पहले एक कुआं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता देख लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी होने पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। घंटो देर बाद शव को फायर बिग्रेड की मदद से जवानों ने शव को बाहर निकाला। शव के बाहर आने पर 52 वर्षीय सेवखर कला गांव निवासी सत्राजीत सिंह के रूप में परिजनों ने किया। 

बीते 31 मार्च को घर से अचानक गुम हेा जाने पर परिजनों ने सदर कोतवाली में गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कराया था। पिता का शव मिलने पर बेटा सहित परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह बताया कि शव का शिनाख्त होगया है। शव को कब्जे लेकर पीएम की कार्रवाई शुरू करा दी गयी है।  इस मौके पर चंदौली थाना प्रभारी गगन सिंह, कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह,सुरेश सिंह,बंटी सिंह,संदीप तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


 सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |