सकलडीहा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर गिरता है टंकी का पानी,ट्रेन यात्रियों को हो रही परेशानी

सकलडीहा रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर छत से टंकी का पानी गिर रहा है।टंकी काफी दिनों से फटी पड़ी है।

सकलडीहा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर गिरता है टंकी का पानी,ट्रेन यात्रियों को हो रही परेशानी
सकलडीहा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर गिरता है टंकी का पानी,ट्रेन यात्रियों को हो रही परेशानी


 चंदौली  । सकलडीहा रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर छत से टंकी का पानी गिर रहा है।टंकी काफी दिनों से फटी पड़ी है।जबकि इसी प्रवेश द्वार से ट्रेन पकड़ने व उतरने वाले यात्री आते और जाते है।इन यात्रियों पर सीधे यह पानी गिरता है।साथ ही फिसलन के वजह से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे है।

वही यह पानी यात्री विश्रामालय तक पसर रहा है।ऐसे में यात्री बैठ भी नहीं पा रहे है।जिससे लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।यात्रियों ने विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है

आपको बता दे कि सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सात जोड़ी ट्रेन रुकती है। इन ट्रेनों से सैकड़ो यात्री आते और जाते है।लेकिन विडम्बना यह है कि प्लेटफार्म सख्या एक के ऊपर रखी गई प्लास्टिक की टंकी पिछले कई महीनों से फट गई है।इससे पानी सीधे प्लेटफार्म के मुख्य प्रवेश द्वार पर गिरता है।

जहाँ से यात्री आवागमन करते है।इन सभी लोगों के ऊपर टंकी का पानी सीधे गिरता रहता है।साथ ही यह पानी प्रतीक्षालय के  सामने और अंदर पसर रहा है।जिससे बैठने में समस्या तो हो ही रही है।सीढ़ी पर चढ़ने में फिसलन भी हो रही है।जिससे यात्री गिरकर चोटिल हो रहे है।

यात्री सुरेश पाण्डेय,सुरेश तिवारी,अजीत सिंह,मुकेश पाण्डेय ने बताया कि पानी गिरने से स्थिति काफी नारकीय हो गई है।आएदिन लोग फिसलकर गिर रहे है।इनलोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

इस संबंध में स्टेशन मास्टर सुधीर कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियो से इसकी शिकायत की गई है।जल्द ही टंकी का मरम्मत कराया जाएगा।

  सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |