चन्दौली की बेटी ने रच दिया इतिहास, आईएएस अधिकारी बन जिले का नाम किया रोशन

बरहनी विकास खंड के उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की होनहार बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है।

चन्दौली की बेटी ने रच दिया इतिहास, आईएएस अधिकारी बन जिले का नाम किया रोशन
होनहार बेटी कीर्ति त्रिपाठी

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली

होनहार बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है। सिविल सर्विसेज 2023 के रिजल्ट में मंगलवार को जारी हुए। जिसमें बरहनी विकासखंड के उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने 149वीं रैंक हासिल की है।

कीर्ति का इससे पहले फरवरी में पीसीएस की परीक्षा में 17वीं रैंक आई थी। जिसके बाद उनका डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ था। उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बिटिया कठिन परिश्रम कर पहले अटेम्प्ट में सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है। कृति त्रिपाठी के पिता उपेन्द्र प्रकाश त्रिपाठी राजकीय इंटर कॉलेज मे वरिष्ठ लिपिक है | 

 जबकि चाचा नेत्र रोग विशेषज्ञ डी पी त्रिपाठी,बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी जिला जज झारखंड और बरहनी पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ग्राम प्रधान यशवर्धन सिंह ने कहा कि आज कीर्ति त्रिपाठी के इस उपलब्धि से नरवन वासियों का सीना काफी फक्र से ऊंचा हो गया है। शिक्षक की पुत्री के कामयाबी से शिक्षक समाज काफी खुश नजर आ रहा है | 


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |