पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी रणनीति के सिलसिले में आज भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी रामसूरत राजभर आजमगढ़ के मार्टिनगंज बाजार पहुंचे |
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / आजमगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी रामसूरत राजभर पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव 2024 की चुनावी रणनीति के सिलसिले में आज आजमगढ़ के मार्टिन बाजार पहुंचे | यहां अरविंद कुमार भारद्वाज विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के संयोजक एवं संस्थापक संपादक पावर ऑफ जस्टिस विधिक मासिक पत्रिका के बड़े भाई अनिल कुमार भारद्वाज से मुलाकात कर भाजपा एवं उसके समर्थित प्रत्याशी को जिताने की रणनीति पर चर्चा किया |