अज्ञात कारणों से लगी आग पशु सहित सामान जला

अज्ञात कारणों से लगी आग पशु सहित सामान जला

नोनार तुलसी आश्रम गांव में अज्ञात कारण से मड़ई में बुधवार को आग लगने से एक भैस एक बछड़ा और दो बकरी सहित डेढ़ से दो लाख का सामान व खाद्यान जलकर खाक हो गया। 


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार तुलसी आश्रम गांव में अज्ञात कारण से मड़ई में बुधवार को आग लगने से एक भैस एक बछड़ा और दो बकरी सहित डेढ़ से दो लाख का सामान व खाद्यान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित सिंह ने घटना और नुकसान के बारे में जानकारी लिया।

नोनार गांव के भिक्खी बिन्द की पुत्री सोनी बिन्द गांव के सिवान में मकान बनाकर रहती है। घर के सामने दरवाजे पर मड़ई में भैंस बकरी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। बुधवार दोपहर एक बजे करीब अज्ञात कारण से आग लगने पर धूं धूंकर जलने लगा। आग लगते ही मवेशी चिल्लाने लगे। 

आग की लपट इतना तेज होने के कारण कुछ ही देर में एक सप्ताह पूर्व जन्मा बछड़ा  आग की चपेट में आ गया। करीब 70 हजार की भैस और बच्चा जलकर मर गये। पास में बांधे हुए दो बकरी भी जल गई। इसके अलावा डेढ़ दो कुंतल गेहूं, चारपाई, साइकिल सहित करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।

 
घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों ने फायर विग्रेड को सूचना दिया था। इसके बाद भी मौके पर नही पहुंच पाई। इस बावत नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि एक भैस और बछड़ा सहित दो बकरी व अन्य सामान जल गया है। जिसकी रिपोर्ट लेखपाल द्वारा तैयार किया जा रहा है। शीध्र ही मुआवजा दिया जायेगा।
महिला ने हिम्मत कर चार साल के बेटे को बचाया
पीथापुर गांव की सोनी बिंद नोनार गांव में अपने चार साल के बेटे सोनू के साथ घर में रहती है। आग लगने पर महिला ने हिम्मत कर अपने चार साल के बच्चे को बाहर लेकर निकली। बच्चे को खड़ा करने के बाद मवेशियों को बचाने में जुटी। लेकिन खुटा में बंधा होने के कारण मवेशियों को बचा नही पायी। जिसे लेकर काफी रो रही थी।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |