चकिया पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा तस्करी के कारोबार में संलिप्त गैंगलीडर व उसके सहयोगी के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।
➧ फरवरी 2024 में अवैध गांजा परिवहन के दौरान चकिया थाने की टीम ने किया था दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
डा.अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार पेशेवर व शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा तस्करी के कारोबार में संलिप्त गैंगलीडर व उसके सहयोगी के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। दोनो अभियुक्तों को माह फरवरी 2024 में अवैध गांजा तस्करी के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
21अप्रैल को थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार द्वारा थानाक्षेत्र से गांजा तस्करी करने वाले गैंग लीडर जितेन्द्र चौहान पुत्र रामकिशुन चौहान निवासी ग्राम इसरगोडवा थाना इलिया जनपद चन्दौली उ0प्र0 व गैंग के सदस्य अरविन्द कुमार पुत्र रामलोचन चौहान निवासी ग्राम सुन्डेहरा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के विरुद्ध दिनाँक 21.04.2024 को मु0अ0स0 67/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
पूर्व की आपराधिक संलिप्तता:-
दिनांक 10.02.2024 को बिहार राज्य से अवैध गांजा की तस्करी कर परिवहन करने के दौरान उपरोक्त दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से कुल 8.529 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया था। जिसपर थाना चकिया पर मु0अ0स0-21/24 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया था।
गैंग लीडर:-
जितेन्द्र चौहान पुत्र रामकिशुन चौहान निवासी ग्राम इसरगोडवा थाना इलिया जनपद चन्दौली
गैंग का सदस्य:-
अरविन्द कुमार पुत्र रामलोचन चौहान निवासी ग्राम सुन्डेहरा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
गैंग लीडर जितेन्द्र चौहान का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-21/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 67/2024 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली
गैंग सदस्य अरविन्द कुमार का अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-21/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 67/2024 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली
पुलिस टीम में
अतुल कुमार थानाध्यक्ष चकिया जनपद चन्दौली
हे0का0 अरूण गिरि चकिया
का0 रवीन्द्र कुमार चकियाशामिल रहे |